Showing posts with label news. Show all posts
Showing posts with label news. Show all posts

Thursday, July 12, 2012

4.5 लाख पासवर्ड लीक: आपका Gmail भी खतरे में, इस तरह कर सकते हैं बचाव

नई दिल्‍ली. अमेरिकी इंटरनेट कंपनी याहू के लाखों यूजर्स के पासवर्ड लीक होने के साथ जीमेल, एओएल, हॉटमेल, कॉमकास्‍ट, एमएसएन, एसबीसी ग्‍लोबल, वेरीजोन, बेलसाउथ और लाइव.कॉम पर भी खतरा मंडराने लगा है। क्‍योंकि जिस सर्वर की सुरक्षा में सेंध लगाई गई वह 'याहू! वॉइस' का हिस्सा है। और याहू! वॉइस नॉन-याहू ईमेल एड्रेस के साथ साइन इन की अनुमति देता है।  

याहू के चार लाख 53 हजार 492 यूजर्स के पासवर्ड लीक हो गए और उन्हें ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया है। खुद को the D33Ds Company कहने वाले ग्रुप ने इस करतूत की जिम्मेदारी ली है। एक सिक्‍योरिटी फर्म का कहना है कि ऐसा लगता है कि पासवर्ड SQL इंजेक्शन अटैक के जरिये हासिल किए गए।

पासवर्ड लीक होने की यह घटना नई नहीं हैं। कुछ दिनों पहले एक अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट लिंकडेन के 64 लाख अकाउंट्स की सिक्‍योरिटी से छेड़छाड़ हुई थी। हालांकि, लिंकडेन डायरेक्टर ने इस घटना के लिए अपने यूजर्स से माफी भी मांगी थी।

आपका पासवर्ड लीक हुआ या नहीं?
एक सिक्‍योरिटी फर्म ईमेल यूजर्स की सहूलियत के लिए इंतजाम किया है। सुकुरी मालवेयर लैब्‍स ने एक लिंक दिया है जिस पर चेक किया जा सकता है कि आपका पासवर्ड लीक हुआ है या नहीं या फिर आपके ईमेल से जुड़ी सूचनाओं से छेड़छाड़ हुई है या नहीं। इस लिंक http://labs.sucuri.net/?yahooleak क्लिक करें और जानें अपने ईमेल की जानकारी।